सक्ती। सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में रविवार को पूर्व में सट्टा खेलने और खिलाने में पकड़े गए लोगों को थाने बुलाकर कड़ी समझाइश दी गई। इसके बाद उन्हीं लोगों के हाथ में सट्टा विरोधी नारे लिखी तख्तियां, बैनर और पोस्टर देकर पुलिस के साथ पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

एसपी ठाकुर ने साफ कहा कि सट्टा खेलना और खिलाना कानूनी अपराध होने के साथ-साथ परिवार और समाज को बर्बाद करता है। सट्टे से व्यक्ति कर्ज में डूबता है और फिर दूसरे अपराधों की ओर जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी सट्टा खेलते, खिलाते या बढ़ावा देते मिला तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने कहा कि लगातार अपराध करने वाले और समाज में भय पैदा करने वालों पर पुलिस की नजर है। ऐसे लोगों पर गुंडा-बदमाश एक्ट और जरूरत पड़ने पर जिला बदर की कार्रवाई भी की जाएगी। बार-बार अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

समझाइश के बाद सटोरियों ने भी भविष्य में अपराध से दूर रहने और सुधरने की बात कही। पुलिस के साथ फ्लैग मार्च के दौरान उन्होंने *"सट्टा छोड़ो - परिवार जोड़ो", "सट्टा मुक्त सक्ती - सुरक्षित सक्ती"* और *"सट्टा अपराध है - इससे दूर रहें"* जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सट्टा खेलने-खिलाने वालों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल, एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी लखनलाल पटेल सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
आबकारी ने 61 आपराधिक मामलों में जप्त की 178.870 लीटर अवैध शराब और 325 किलो लाहन
बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी
जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त
कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी
बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी, शिवाय हॉस्पिटल बना जिले का प्रथम अस्पताल
बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास
टिप्पणियाँ