▪ Friday, 11 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
ब्रेकिंग न्यूज़ जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त · सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो · कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP ने 8 अधिकारियों का किया अस्थायी तबादला · स्वतंत्रता दिवस पर गांधी चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण · बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रद्द होने पर ग्रामीण महिलाओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की सियासत में एक अहम प्रशासनिक और राजनीतिक बदलाव सामने आया है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने मेयर इन काउंसिल (MIC) का विस्तार करते हुए 5 नए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही MIC में प्रभारी सदस्यों की संख्या 9 से बढ़कर 14 हो गई है।

महापौर के इस निर्णय को नगर निगम के भीतर जिम्मेदारियों के व्यापक राजनीतिक एवं प्रशासनिक वितरण के तौर पर देखा जा रहा है। अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सदस्यों को सौंपे जाने से अब निगम की राजनीति में विभागीय कामकाज की निगरानी और जवाबदेही का दायरा भी बढ़ेगा।

जारी आदेश के मुताबिक अशोक चावलानी को सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य तथा नगरीय नियोजन, नरेन्द्र देवांगन को वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण तथा राजस्व, श्रीमती चन्द्रकली जायसवाल को खाद्य, किशनलाल केंवट को शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण तथा प्रेमकुमार साहू को यांत्रिकी एवं सामाजिक कल्याण विभाग का प्रभारी सदस्य बनाया गया है।

14 सदस्यों के हाथों में विभागों की कमान

विस्तारित MIC में हितानंद अग्रवाल को लोक कर्म, भानुमति जायसवाल को पर्यावरण, अजय गोंड़ को संस्कृति एवं पर्यटन, फिरतराम साहू को जल कार्य, धनकुमारी गर्ग को मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण, उर्वशी राठौर को महिला एवं बाल विकास, ममता यादव को गरीब उपशमन, अजय कुमार चन्द्रा को अग्निशमन एवं विद्युत संधारण तथा सरोज शांडिल्य को उद्यानिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

विभागीय जिम्मेदारियों के साथ बढ़ेगी राजनीतिक सक्रियता

MIC के विस्तार के बाद अब निगम के 14 प्रभारी सदस्य अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्यों पर नजर रखेंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में नगर निगम की बैठकों, विकास कार्यों और विभागीय फैसलों में MIC की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है।

महापौर द्वारा किए गए इस विस्तार को निगम की कार्यप्रणाली को अधिक व्यापक बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। वहीं, राजनीतिक नजरिए से देखें तो अलग-अलग सदस्यों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दिए जाने से निगम की सत्ता व्यवस्था में सहभागिता का दायरा भी बढ़ा है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह    महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त3 days ago बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी, शिवाय हॉस्पिटल बना जिले का प्रथम अस्पताल4 days ago बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास4 days ago विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग 1 week ago बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट1 week ago सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो1 week ago बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाय2 weeks ago आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका2 weeks ago