कोरबा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा जिला जेल में भी भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। जेल में निरुद्ध 19 पुरुष और 3 महिला बंदियों सहित कुल 22 बंदियों ने नवरात्रि का व्रत रखा है।

बंदियों की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए जेल प्रबंधन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। व्रत रखने से पहले सभी बंदियों का डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद स्वस्थ पाए जाने पर ही उन्हें उपवास की अनुमति दी गई, ताकि व्रत के दौरान उनके स्वास्थ्य पर कोई विपरीत असर न पड़े।
जेलर अमितेश कुमार साहू ने बताया कि व्रतधारी बंदियों के लिए अलग बैरक की व्यवस्था की गई है। बैरक में शुद्धता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि बंदी धार्मिक परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर सकें। व्रत के दौरान फलाहार के लिए फल-फूल की व्यवस्था भी जेल प्रबंधन द्वारा सुनिश्चित की गई है।
नवरात्रि के नौ दिनों तक जेल में भक्तिमय माहौल बना रहेगा। जेल के भीतर भी माता की आराधना में लीन बंदी आस्था के साथ व्रत का पालन कर रहे हैं।
MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.
शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा
43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें
44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे
बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता
माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान
12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़
टिप्पणियाँ