कोरबा। शहर के टीपी नगर स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलोनी बंगाली चाल में मां दुर्गा की आराधना का इतिहास दशकों पुराना है। वर्ष 1982 से यहां निरंतर मां दुर्गा की पूजा पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से की जा रही है।

कहा जाता है कि जब इस क्षेत्र में बंगाली परिवारों ने निवास शुरू किया था, तभी से मां दुर्गा की स्थापना कर पूजा की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी अनवरत जारी है। यहां निवासरत सभी परिवार एकजुट होकर मां की आराधना करते हैं।
इस दुर्गा पूजा की सबसे बड़ी विशेषता है यहां की एकता। सभी समुदाय के लोग आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ इस आयोजन को सफल बनाते हैं। ढाक की थाप, शंखध्वनि और धुनुची नृत्य के साथ पूरा पंडाल भक्तिमय हो जाता है। षष्ठी से लेकर दशमी तक यहां पूजा, पुष्पांजलि, भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से ही उनकी कॉलोनी में सुख-शांति बनी हुई है। 44 वर्षों की यह परंपरा आज भी उसी उत्साह और आस्था के साथ निभाई जा रही है।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा
43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें
बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता
कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत
माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान
12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़
टिप्पणियाँ