▪ Tuesday, 27 October 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे · कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत · माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान · 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़ · जिले में साइबर चौपाल का आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

जिले में साइबर चौपाल का आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ

कोरबा। छत्तीसगढ़ में चल रहे साइबर जागृति अभियान के तहत 01 अक्टूबर को नगर निगम कोरबा के सभागृह में साइबर चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने OTP फ्रॉड, अनजान लिंक, फर्जी APK फाइल, QR कोड स्कैम, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि OTP और गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया, वहीं कलेक्टर कुणाल दुदावत ने डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करते समय सतर्क रहने की अपील की। महापौर संजू देवी राजपूत ने ठगी के नए तरीकों से सजग रहने की बात कही। मंत्री लखन लाल देवांगन ने स्वयं जागरूक रहने के साथ ही परिवार और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

इस दौरान मंत्री ने उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। सभी ने OTP साझा नहीं करने और अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम स्थल पर लगे "मैं साइबर जागरूक हूं" सेल्फी बोर्ड पर मंत्री, कलेक्टर, एसपी सहित नागरिकों ने हस्ताक्षर कर सेल्फी लेकर जागरूकता का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि कोरबा पुलिस द्वारा 15 अगस्त से जिले भर में स्कूल-कॉलेज, बाजार, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

In-content Rectangle Ad · 728x90
जिले में साइबर चौपाल का आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
M
संपादक डेस्क

MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा1 day ago 43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें3 days ago 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे1 week ago बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता1 week ago कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत2 weeks ago माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान2 weeks ago 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़2 weeks ago प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत छह महिला कृषक सम्मानित2 weeks ago