कोरबा। जिले की माइंस में स्टाफ बस के रूप में संचालित मध्यप्रदेश पासिंग के एक वाहन पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में परमिट और छत्तीसगढ़ का मोटरयान कर जमा नहीं होना पाया गया।

जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि माइंस क्षेत्र में एमपी पासिंग की बस स्टाफ बस के रूप में चल रही है। सूचना पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की। जांच के दौरान वाहन के पास आवश्यक परमिट नहीं मिला और छत्तीसगढ़ का मोटरयान कर भी जमा नहीं किया गया था।

परिवहन नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया। साथ ही बकाया मोटरयान कर की वसूली की गई और ऑनलाइन माध्यम से 50 हजार रुपये का चालान वसूल किया गया।
विभाग की इस कार्रवाई से माइंस क्षेत्र में संचालित वाहनों में नियमों के पालन को लेकर सख्त संदेश गया है। परिवहन विभाग द्वारा लगातार वाहनों के परमिट, टैक्स और अन्य दस्तावेजों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.
शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा
43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें
44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे
बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता
कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत
12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़
टिप्पणियाँ