▪ Tuesday, 27 October 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे · कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत · माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान · 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़ · जिले में साइबर चौपाल का आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़

कोरबा। जिले के प्रसिद्ध मां सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि 2026 का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। पहले दिन से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना कर रहे हैं।

नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना हो रही है। ज्योति कलशों की स्थापना के साथ पूरा परिसर भक्तिमय हो गया है। माता के जयकारों से उत्सव का माहौल बना हुआ है। कोरबा ही नहीं, प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित

मंदिर के राजपुरोहित नन्हा पांडे ने बताया कि इस वर्ष मंदिर में कुल 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं। इनमें 11 हजार तेल के और 1100 घी के ज्योति कलश शामिल हैं। भक्तों ने अपनी आस्था के अनुसार ज्योति कलश स्थापित कराए हैं और नौ दिनों तक इनके माध्यम से माता की आराधना करेंगे।

विदेशों तक फैली आस्था

मां सर्वमंगला के प्रति आस्था देश ही नहीं विदेशों तक फैली है। इस वर्ष कनाडा से 3 तथा सिंगापुर, अमेरिका और लंदन से एक-एक ज्योति कलश विदेश में रह रहे भक्तों द्वारा प्रज्वलित कराया गया है।

पहले दिन उमड़ी भीड़ को देखते हुए आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। नौ दिनों तक मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहेगा।

In-content Rectangle Ad · 728x90
12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
M
संपादक डेस्क

MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा1 day ago 43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें3 days ago 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे1 week ago बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता1 week ago कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत2 weeks ago माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान2 weeks ago प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत छह महिला कृषक सम्मानित2 weeks ago बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार2 weeks ago