कोरबा। आज शरद पूर्णिमा का पर्व कोरबा जिले में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बंगाली समाज के लोगों ने अपने घरों में मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धन-धान्य और सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं शहर में स्थित कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में भी शरद पूर्णिमा पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। संचालक जयदेव दादा द्वारा अपनी दुकान में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर बड़े ही धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई।
जयदेव दादा विगत 13 वर्षों से शरद पूर्णिमा के दिन अपनी दुकान में मां लक्ष्मी को विराजमान कर पूजा करते आ रहे हैं। पूजा के पश्चात सभी भक्तों के लिए भोग-भंडारे का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती। इसी आस्था के साथ पूरे जिले में आज मां लक्ष्मी की आराधना की गई।
MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.
43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें
44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे
बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता
कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत
माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान
12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़
टिप्पणियाँ