▪ Friday, 11 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
ब्रेकिंग न्यूज़ जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त · सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो · कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP ने 8 अधिकारियों का किया अस्थायी तबादला · स्वतंत्रता दिवस पर गांधी चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण · बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रद्द होने पर ग्रामीण महिलाओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

शिवाय हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी से बची 31 वर्षीय युवक की जान

कोरबा। एक युवक को जब कई अस्पतालों ने हाथ खड़े कर दिए। और वह अपने पेट दर्द से साल भर तक तड़पते रहा। परिवार ने उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में हुए एक जटिल ऑपरेशन ने 31 वर्षीय रामखिलावन को मौत के मुहाने से खींचकर नई जिंदगी दे दी।

एक साल तक भटकता रहा, दर्द बढ़ता गया

नया बस स्टैंड निवासी रामखिलावन पिछले 1 साल से असहनीय पेट दर्द से जूझ रहा था। कई अस्पतालों में इलाज कराया, कई बार भर्ती हुआ, लेकिन बीमारी की असली वजह पकड़ में नहीं आ सकी। दिन-ब-दिन हालत बिगड़ती गई। आखिरकार टूटे-हारे परिजन उसे शिवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

जांच में खुला खौफनाक सच: पैंक्रियाज में डेढ़ लीटर तरल

यहां गैस्ट्रो सर्जन डॉ. हिमांशु कोल्हे ने सीटी स्कैन और जांच की तो सबके होश उड़ गए। रामखिलावन के स्वादुपिंड यानी पैंक्रियाज के पास एक बड़ा पैनक्रिएटिक सूडोसिस्ट बन चुका था। उसके अंदर करीब 1 से 1.5 लीटर तरल पदार्थ जमा था।

डॉक्टरों के मुताबिक ये सब लंबे समय तक अत्यधिक शराब सेवन का नतीजा था। अगर 2-4 दिन और देर हो जाती तो जान जाना तय था।

6 घंटे की जटिल सर्जरी, मौत को दी मात

मरीज की हालत बेहद नाजुक थी। परिजनों की रजामंदी के बाद डॉ. हिमांशु कोल्हे की टीम ने लैप्रोटॉमी और सिस्टोगैस्ट्रोस्टॉमी जैसी हाई-रिस्क सर्जरी की।

ऑपरेशन में सिस्ट में भरा डेढ़ लीटर गंदा तरल बाहर निकाला गया। आगे दिक्कत न हो इसके लिए सिस्ट की दीवार को सीधे पेट से जोड़ दिया गया ताकि तरल अपने आप निकलता रहे। सर्जरी सफल रही और मरीज खतरे से बाहर आ गया।

2 दिन में खाना, 5वें दिन छुट्टी

ऑपरेशन के कमाल ने सबको चौंका दिया। महज 2 दिन में रामखिलावन ने सामान्य खाना शुरू कर दिया। दर्द गायब, चेहरे पर रौनक लौट आई। डॉक्टरों ने पूरी तरह स्वस्थ होने पर उसे घर भेज दिया।

परिजनों की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा - _"कई जगह जवाब मिल गया था। शिवाय हॉस्पिटल और डॉ. कोल्हे ने हमारे बेटे को दोबारा जीवन दिया है।"_

डॉक्टर की चेतावनी: शराब को हल्के में मत लो

डॉ. हिमांशु कोल्हे ने कहा,

> "लगातार शराब पीना पैंक्रियाज, लिवर और पूरे शरीर के लिए जहर है। अगर पेट में लगातार दर्द, उल्टी, भूख न लगना जैसे लक्षण हों तो उसे गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज न करें। समय पर जांच कराने से ऐसी जानलेवा बीमारी का भी इलाज संभव है।"

उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशे से दूरी बनाएं और सेहत के किसी भी अलार्म को गंभीरता से लें।

--

शिवाय हॉस्पिटल ने एक बार फिर साबित किया कि सही समय पर सही इलाज जान बचा सकता है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
शिवाय हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी से बची 31 वर्षीय युवक की जान
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त3 days ago कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी3 days ago बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी, शिवाय हॉस्पिटल बना जिले का प्रथम अस्पताल4 days ago बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास4 days ago विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग 1 week ago बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट1 week ago सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो1 week ago बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाय2 weeks ago