▪ Friday, 11 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
ब्रेकिंग न्यूज़ जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त · सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो · कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP ने 8 अधिकारियों का किया अस्थायी तबादला · स्वतंत्रता दिवस पर गांधी चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण · बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रद्द होने पर ग्रामीण महिलाओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

अब महानगर नहीं जाना पड़ेगा! कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में हुआ पहला हाईटेक घुटना प्रत्यारोपण, 70 साल के मरीज ने पाया दर्द से छुटकारा

कोरबा। बढ़ते उम्र के साथ घुटनों का दर्द धीरे-धीरे जीवन की रफ्तार छीन लेता है। पहले कुछ कदम चलने में तकलीफ होती है, फिर सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल हो जाता है। और आखिरकार कई लोग अपने ही घर में सीमित होकर रह जाते हैं। सबसे बड़ी परेशानी तब होती है।जब डॉक्टर ऑपरेशन की सलाह देते हैं‌ और इलाज के लिए अहमदाबाद, हैदराबाद या दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है।

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शिवाय हॉस्पिटल ने कोरबा की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई शुरुआत करते हुए अत्याधुनिक टोटल नी रिप्लेसमेंट (TKR) की सुविधा शुरू की है। इसी कड़ी में 70 वर्षीय रामशरण साहू, जो छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी से सेवानिवृत्त हैं।जिनका सफल घुटना प्रत्यारोपण किया गया। सफल सर्जरी के बाद वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। और बिना असहनीय दर्द के दोबारा सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं।

जब अनुभव मिला आधुनिक तकनीक का साथ

इस उपलब्धि के पीछे डॉ. दिविक मित्तल का मार्गदर्शन, डॉ. संतोष राठौड़ (MBBS, MS Orthopaedics) की विशेषज्ञता और डॉ. अमन श्रीवास्तव (BPT, MPT) की फिजियोथेरेपी टीम की समर्पित देखभाल रही। ऑपरेशन से लेकर रिकवरी तक हर चरण में मरीज को वैज्ञानिक उपचार और व्यक्तिगत देखभाल उपलब्ध कराई गई।

अब इलाज नहीं, भरोसा भी मिलेगा अपने शहर में

शिवाय हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल सर्जरी करना नहीं, बल्कि मरीजों को उनके अपने शहर में महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, उन्नत तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञ और व्यवस्थित पोस्ट-ऑपरेटिव फिजियोथेरेपी के साथ अस्पताल घुटनों और जोड़ों की गंभीर समस्याओं का समग्र उपचार प्रदान कर रहा है।

किन मरीजों के लिए फायदेमंद है TKR?

- लंबे समय से घुटनों के असहनीय दर्द से परेशान मरीज

- ऑस्टियोआर्थराइटिस या घुटनों के घिस जाने की समस्या

- चलने-फिरने और सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई

- दवाइयों और इंजेक्शन से राहत न मिलने वाले मरीज

विशेषज्ञों के अनुसार सही समय पर किया गया टोटल नी रिप्लेसमेंट मरीज को दर्द से राहत देने के साथ उसकी जीवनशैली को भी सामान्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कोरबा के लिए नई उम्मीद

अब कोरबा और आसपास के लोगों को बेहतर इलाज के लिए सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं है। अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी डॉक्टरों की टीम और अपनापन भरी देखभाल के साथ शिवाय हॉस्पिटल शहर में ही विश्वस्तरीय घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।क्योंकि जब इलाज अपने शहर में, अपने लोगों के बीच और विशेषज्ञ हाथों से मिले, तो नई जिंदगी की शुरुआत भी यहीं से होती है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
अब महानगर नहीं जाना पड़ेगा! कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में हुआ पहला हाईटेक घुटना प्रत्यारोपण, 70 साल के मरीज ने पाया दर्द से छुटकारा
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त3 days ago कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी3 days ago बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी, शिवाय हॉस्पिटल बना जिले का प्रथम अस्पताल4 days ago बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास4 days ago विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग 1 week ago बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट1 week ago सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो1 week ago बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाय2 weeks ago