▪ Friday, 11 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
ब्रेकिंग न्यूज़ जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त · सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो · कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP ने 8 अधिकारियों का किया अस्थायी तबादला · स्वतंत्रता दिवस पर गांधी चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण · बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रद्द होने पर ग्रामीण महिलाओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

अदाणी भवन” का लोकार्पण, ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

फीता काटकर, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ

ग्रामीणों ने भवन के संरक्षण और अदाणी फाउंडेशन के विकास कार्यों में सहयोग का लिया संकल्प

कोरबा । ग्रामीण विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अदाणी फाउंडेशन द्वारा ढनढनी ग्राम पंचायत में नवनिर्मित ‘अदाणी भवन’ का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ फीता काटकर, विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (CBO) समीर मित्रा तथा एजीएम डॉ. विकास ठाकुर ने भवन की चाबी ग्राम पंचायत को सौंपते हुए इसे ग्रामीणों को समर्पित किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच कन्हैया बिंझवार, उपसरपंच रेसमलाल बिंझवार, सचिव साधराम दीवान, अदाणी फाउंडेशन से तजेंद्र बंजारे एवं उनकी टीम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य व्यवसाय अधिकारी समीर मित्रा ने कहा, “अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना और उनके सामाजिक विकास में सहभागी बनना है। अदाणी भवन ग्रामीणों के लिए सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र बनेगा। हमें विश्वास है कि ग्रामवासी इस भवन का बेहतर उपयोग करते हुए इसके संरक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।”

ग्राम पंचायत ढनढनी के सरपंच कन्हैया बिंझवार ने अदाणी फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अदाणी भवन हमारे गांव के लिए एक अमूल्य सौगात है। इससे ग्रामवासियों को बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, महिला समूहों एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। हम सभी ग्रामीण इस भवन की देखभाल अपनी जिम्मेदारी समझकर करेंगे तथा गांव के विकास के लिए अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे।”

अदाणी भवन के उद्घाटन से पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा ग्रामीण विकास और जनकल्याण के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और इससे क्षेत्र के लोगों को नई सुविधाएं एवं अवसर प्राप्त होंगे। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अदाणी भवन के संरक्षण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। साथ ही भविष्य में भी अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित विकास एवं जनहितकारी पहलों में सक्रिय सहयोग देने का भरोसा व्यक्त किया।

अदाणी समूह क्षेत्र में सामुदायिक विकास के लिए अपने अदाणी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सहभागिता के तहत के जिले में स्थित कोरबा पावर लिमिटेड के आसपास के ग्राम पंचायतों में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा मे विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
अदाणी भवन” का लोकार्पण, ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त3 days ago कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी3 days ago बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी, शिवाय हॉस्पिटल बना जिले का प्रथम अस्पताल4 days ago बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास4 days ago विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग 1 week ago बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट1 week ago सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो1 week ago बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाय2 weeks ago