▪ Friday, 11 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
ब्रेकिंग न्यूज़ जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त · सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो · कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP ने 8 अधिकारियों का किया अस्थायी तबादला · स्वतंत्रता दिवस पर गांधी चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण · बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रद्द होने पर ग्रामीण महिलाओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

कोरबा। कमीशन कमाने के लालच में अपना बैंक खाता और सिम कार्ड दूसरों को देना कोरबा के दो निवासियों को भारी पड़ गया। साइबर अपराधों में उपयोग होने वाले म्यूल अकाउंट के मामले में कोरबा साइबर पुलिस ने मानस नगर निवासी महेंद्र कुमार धीवर और कृष्ण नगर निवासी के प्रभाकर राव के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में साइबर थाना प्रभारी ललित कुमार चंद्रा के नेतृत्व में टीम ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के बाद संदिग्ध बैंक खातों की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता चला कि दोनों खाताधारकों ने अपने बैंक खाते लाभ कमाने के उद्देश्य से अन्य लोगों को कमीशन के बदले उपयोग के लिए दे दिए थे। बाद में जब खाते होल्ड हुए तो उन्हें जानकारी हुई कि उनके खातों का उपयोग साइबर अपराध में किया गया है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। साइबर अपराधी आम नागरिकों को आसान कमाई और कमीशन का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते हैं या पहले से संचालित खातों का उपयोग ठगी की रकम के लेन-देन के लिए करते हैं। ऐसे खातों को म्यूल अकाउंट कहा जाता है। कानून के अनुसार खाता उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति भी साइबर अपराध की विवेचना में दोषी माना जाता है।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, मोबाइल नंबर और सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें। साथ ही इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी किसी से साझा न करें और कमीशन के झांसे में न आएं। यदि खाते में कोई संदिग्ध लेन-देन दिखे तो तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कहा है कि थोड़े से आर्थिक लाभ के चक्कर में अपना खाता दूसरों को देने से लोग खुद कानूनी कार्रवाई की चपेट में आ सकते हैं।

In-content Rectangle Ad · 728x90
अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी    कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त3 days ago कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी3 days ago बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी, शिवाय हॉस्पिटल बना जिले का प्रथम अस्पताल4 days ago बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास4 days ago विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग 1 week ago बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट1 week ago सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो1 week ago बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाय2 weeks ago