▪ Friday, 11 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
ब्रेकिंग न्यूज़ जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त · सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो · कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP ने 8 अधिकारियों का किया अस्थायी तबादला · स्वतंत्रता दिवस पर गांधी चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण · बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रद्द होने पर ग्रामीण महिलाओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन

कोरबा।बालकोनगर, भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सोनपुरी ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन के लोकार्पण एवं पाढ़ीमार, बालकोनगर में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और बालको मुख्य कार्पोरेट अफेयर्स एवं प्रशासन अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा उपस्थित थे। वहीं पाढ़ीमार के सामुदायिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री एवं कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बालकोनगर कन्नौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष जय राठौर, पार्षद हितानंद अग्रवाल एवं रजत प्रसाद खूटे सहित अनेक स्थानीय जन प्रतिनिधि, बालको के अधिकारी और नागरिक मौजूद थे। लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक निर्माण कार्य के लिए बालको प्रबंधन को साधुवाद किया।

बालको सीएसआर ने अपने प्रमुख सामुदायिक विकास पहल के तहत आधारभूत संरचना सोनपुरी पंचायत में एक सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूरा किया। साथ ही पाढ़ीमार में प्रस्तावित सामुदायिक भवन का भूमि पूजन हुआ, ये आधारभूत संरचना ग्रामीण व्यवस्था को मजबूत करने और क्षेत्र में सामुदायिक जीवन को ऊपर उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। सोनपूरी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन सामाजिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सार्वजनिक बैठकों के लिए बेहतर स्थान के रूप में काम करेगा। इससे सोनपुरी पंचायत के समस्त ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने बालको के सामुदायिक विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा "बालको केवल औद्योगिक उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन कर रहा है। सामुदायिक भवन जैसे विकास कार्य ग्रामीणों के सभी सामाजिक आयोजनों और ग्राम विकास से जुड़े निर्णयों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेंगे। बालको शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सड़क, पेयजल, बिजली और रोजगार जैसे क्षेत्रों में निरंतर योगदान देकर स्थानीय समुदाय के जीवन को बेहतर बना रहा है। उद्योग और समाज के इस सहयोग से कोरबा के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने ग्रामवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि इस सामुदायिक भवन को अपनी संपत्ति मानकर इसकी देखरेख करें और इसका उपयोग गांव के समग्र विकास के लिए करें।"

निर्माण कार्य की सराहना पर अपने संदेश देते हुए बालको के सीईओ राजेश सिंह ने कहा “हमें खुशी है कि बालको स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में समुदाय के विकास में अपनी भूमिका निभा रहा है। सामुदायिक भवन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के माध्यम से हम लोगों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने, आपसी जुड़ाव बढ़ाने और समाज के समग्र विकास में योगदान देने के लिए कटिबद्ध हैं।“

बालको सीएसआर की आधारभूत संरचना विकास पहल का हिस्सा हैं। पिछले 3 वर्षों में सामूहिक प्रयास से कंपनी ने 85 से अधिक इनफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किये हैं जिसमें सड़क, सामुदायिक भवन, बच्चों का पार्क निर्माण तथा आंगनवाड़ी केंद्र एवं सरकारी स्कूल का नवीनीकरण शामिल है। इससे 20 गाँवों में 20,600 से अधिक लोगों को लाभान्वित हुए हैं। क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कंपनी आवश्यक बुनियादी ढाँचे के निर्माण में निवेश कर रहा है। पिछले दो महीनों में कंपनी ने अधोसरंचना कार्यक्रम के तहत नेहरू नगर सामुदायिक भवन, सिविक सेंटर स्थित जुबली पार्क तथा स्मृति उद्यान का निर्माण किया। कंपनी अपने सामुदायिक कार्यों के माध्यम से समुदाय के समग्र विकास और सभी के लाभ के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन:  लखन लाल देवांगन
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त3 days ago कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी3 days ago बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी, शिवाय हॉस्पिटल बना जिले का प्रथम अस्पताल4 days ago बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास4 days ago विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग 1 week ago बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट1 week ago सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो1 week ago बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाय2 weeks ago