▪ Friday, 11 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
ब्रेकिंग न्यूज़ जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त · सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो · कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP ने 8 अधिकारियों का किया अस्थायी तबादला · स्वतंत्रता दिवस पर गांधी चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण · बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रद्द होने पर ग्रामीण महिलाओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

छुरी राज ज्वेलर्स लूट कांड का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

कोरबा। छुरीकला में 1 जुलाई को दिनदहाड़े हुई राज ज्वेलर्स लूट के मामले में कोरबा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से इस सनसनीखेज वारदात में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरा आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजकुमार अग्रवाल वार्ड क्रमांक 10 छुरीकला अपनी दुकान राज ज्वेलर्स में अकेले बैठे थे। दोपहर करीब 1 बजे बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग दुकान पहुंचे। दो पुरुष और एक महिला के भेष में आए आरोपियों ने गमछे से मुंह ढक रखा था। आरोपियों ने पहले चांदी की अंगूठी दिखाने के बहाने दुकानदार को काउंटर तक बुलाया। इसके बाद एक आरोपी ने दुकान का दरवाजा बंद कर दिया और दूसरे ने देशी कट्टा निकालकर राजकुमार की छाती पर तान दिया। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालने की भी कोशिश की और काउंटर में रखे आभूषण बैग में भरने लगे।

इतने में बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ देखकर तीनों आरोपी सामान छोड़कर मौके से भाग निकले। भागते समय आरोपी अपना देशी कट्टा और चोरी की मोटरसाइकिल दुकान में ही छोड़ गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश कुमार ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना कटघोरा और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने शहर और आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पता चला कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल के रास्तों का उपयोग कर रहे थे। इसके बाद टीम ने जशपुर, पत्थलगांव, धरमजयगढ़, सीतापुर और अंबिकापुर में दबिश दी।

जांच में पता चला कि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी चोरी की थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गोपाल सिंह गोंड निवासी घुचापुर और परदेशी राठिया निवासी जिलगा को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तीसरे आरोपी विष्णु प्रसाद राठिया निवासी कोलगा की तलाश जारी है।

पूछताछ में एक और बड़ा खुलासा हुआ। तीनों आरोपी पूर्व में हत्या, दुष्कर्म और अन्य संगीन अपराधों में सजा काटकर जेल से छूटे थे। जेल में रहने के दौरान ही तीनों की दोस्ती हुई थी और रिहा होने के बाद उन्होंने लूट की योजना बनाई थी।

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को अपराध क्रमांक 237/2026 धारा 309(6), 61(2)(क) बीएनएस और 25 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय कटघोरा में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कटघोरा मोती लाल पटेल, निरीक्षक धर्मनरायण तिवारी, साइबर सेल के उनि अजय सोनवानी सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

In-content Rectangle Ad · 728x90
छुरी राज ज्वेलर्स लूट कांड का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त3 days ago कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी3 days ago बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी, शिवाय हॉस्पिटल बना जिले का प्रथम अस्पताल4 days ago बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास4 days ago विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग 1 week ago बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट1 week ago सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो1 week ago बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाय2 weeks ago