*कोरबा।* उरगा क्षेत्र में जन्मदिन मनाने गए युवकों की पार्टी खूनी वारदात में बदल गई। मामूली विवाद के बाद आरोपी ने बोलेरो कैंपर वाहन चढ़ाकर एक युवक की जान ले ली। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया है।

क्या हुआ था उस रात
दिनांक *03.07.2026, रात करीब 11:00 बजे* थाना दीपका क्षेत्र के 10-12 युवक अपने साथी *विकास हुड्डा* का जन्मदिन मनाने *थाना उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट* पहुंचे थे।
रिजॉर्ट के अंदर ही *तुषार ढांडा* और *उज्ज्वल कुमार सिंह* के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। चेक-आउट के बाद जब सभी बाहर सड़क पर पहुंचे तो विवाद फिर बढ़ गया।
इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी तुषार ढांडा अपनी *बोलेरो कैंपर* में बैठा और तेज रफ्तार से वाहन को सीधे उज्ज्वल के ऊपर चढ़ा दिया। उज्ज्वल गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गया।

अस्पताल में तोड़ा दम
घायल उज्ज्वल को दोस्तों ने तुरंत *जिला चिकित्सालय, कोरबा* पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना पर *थाना उरगा* में *धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता BNS* के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।
एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने फौरन जांच शुरू की। CCTV फुटेज और साथियों के बयान के आधार पर पुलिस ने *मुख्य आरोपी तुषार ढांडा* को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई *बोलेरो कैंपर वाहन* को भी जब्त कर लिया गया है।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा
43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें
44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे
बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता
कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत
माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान
टिप्पणियाँ