▪ Friday, 11 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
ब्रेकिंग न्यूज़ जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त · सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो · कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP ने 8 अधिकारियों का किया अस्थायी तबादला · स्वतंत्रता दिवस पर गांधी चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण · बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रद्द होने पर ग्रामीण महिलाओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

जिले में पदस्थ रहे सब इंस्पेक्टर कृष्णा साहू पदोन्नत होकर बने इंस्पेक्टर, रायपुर कमिश्नरेट में मिली नई पदस्थापना

अधिकारियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

कोरबा/बिलासपुर/रायपुर। पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में कोरबा जिले में सब इंस्पेक्टर के रूप में सफल सेवाएं दे चुके कृष्णा साहू को पुलिस मुख्यालय द्वारा निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद उनकी नई पदस्थापना रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में की गई है। कृष्णा साहू के इंस्पेक्टर बनने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

कृष्णा साहू ने पुलिस सेवा के दौरान कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और बेहतर पुलिसिंग स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने शांत स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई के कारण उन्होंने विभाग के साथ ही आम जनता के बीच भी अलग पहचान बनाई। कोरबा में सेवाएं देने के बाद उनका स्थानांतरण बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना में हुआ, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों का सफल निराकरण कर प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दिया।

हाल ही में जारी पदोन्नति आदेश के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित एक सादे समारोह में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कृष्णा साहू की वर्दी में इंस्पेक्टर पद का थ्री स्टार बैच लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके अब तक के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ होने के बाद कृष्णा साहू राजधानी की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में सेवाएं देंगे। अधिकारियों का मानना है कि उनका अनुभव और कार्यकुशलता कमिश्नरेट की पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाएगी।

कोरबा जिला पुलिस बल में कार्यरत रहते हुए कृष्णा साहू ने सीएसईबी चौकी, रामपुर चौकी एवं साइबर सेल में रहकर कई चुनौतीपूर्ण और अनसुलझे मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। साइबर सेल बिलासपुर में पदस्थापना के दौरान उन्होंने दिल्ली में हुई करीब 20 करोड़ रुपये की चोरी के मामले को सुलझाने में सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम पूरे देश में रोशन हुआ और दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। कोरबा और बिलासपुर में उनके साथ काम कर चुके अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी पदोन्नति को मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान बताया है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
जिले में पदस्थ रहे सब इंस्पेक्टर कृष्णा साहू पदोन्नत होकर बने इंस्पेक्टर, रायपुर कमिश्नरेट में मिली नई पदस्थापना
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त3 days ago कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी3 days ago बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी, शिवाय हॉस्पिटल बना जिले का प्रथम अस्पताल4 days ago बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास4 days ago विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग 1 week ago बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट1 week ago सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो1 week ago बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाय2 weeks ago