▪ Tuesday, 27 October 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे · कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत · माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान · 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़ · जिले में साइबर चौपाल का आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाई- अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत गठित खनिज उड़़नदस्ता दलों द्वारा जिले के कई स्थानों पर छापा मारकर सघन जांच की गई। जिस दौरान सितम्बर माह में रेत, मिट्टी व चूना पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे 50 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए, जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें से 27 प्रकरणों को निराकृत कर 7,28,390 रुपये की राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है। शेष प्रकरणों पर भी कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिसमें सीतामढ़ी में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन कर रहे 11 वाहनों एवं राताखार में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 3 वाहन शामिल हैं। वहीं मिट्टी व रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए 4 प्रकरण दर्ज कर 1,34,756 रुपये की राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है। इस प्रकार सितम्बर माह में खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन के कुल 54 प्रकरण दर्ज कर कुल 8, 63,146 रुपये की राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई गई है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज अधिनियम, छत्तीसगढ़़ गौण खनिज नियम और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

In-content Rectangle Ad · 728x90
खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाई- अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज  सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
M
संपादक डेस्क

MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा1 day ago 43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें3 days ago 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे1 week ago बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता1 week ago कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत2 weeks ago माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान2 weeks ago 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़2 weeks ago प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत छह महिला कृषक सम्मानित2 weeks ago