कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 37 रामपुर बस्ती में पानी में डूबने से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का शव डेंगू नाला में मिलने से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मृतक के पिता का नाम दिनेश बरेठ है। बताया जा रहा है कि दिनेश और उसकी पत्नी लालघाट शराब पीने गए थे। साथ में उनकी ढाई वर्षीय बेटी भी थी। वापस आते समय नदी पार करते समय बच्ची तेज बहाव में बह गई।
उस समय माता-पिता नशे में थे। होश आने पर उन्होंने बच्ची को काफी खोजा लेकिन पता नहीं चला। आज देर शाम स्थानीय लोगों ने डेंगू नाला में बच्ची का शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.
शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा
43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें
44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे
बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता
कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत
माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान
टिप्पणियाँ