कोरबा। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा पूर्व में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक बिलासपुर श्री अमर अग्रवाल ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर भी किया गया।

मुख्य अतिथि के साथ कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी मौजूद थे। ध्वजारोहण के बाद छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सीआईएसएफ, जिला पुलिस बल, नगर सेना, वन रक्षक, स्काउट गाइड सहित विभिन्न दलों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। परेड कमांडरों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद मुख्य अतिथि ने अनेकता में एकता का संदेश देते हुए रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े।

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। दर्शकों ने करतल ध्वनि से कार्यक्रमों की सराहना की। समारोह में अपने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

परेड में प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल महिला और तृतीय स्थान नगर सेना महिला को मिला। नान प्रोफेशनल जूनियर वर्ग में एनसीसी जूनियर डिवीजन बालिका प्रथम, गाइड दल सीनियर डिवीजन बालिका द्वितीय और एनसीसी सीनियर डिवीजन बालक तृतीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान दिव्य ज्योति विशेष स्कूल डिंगापुर, द्वितीय स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा और तृतीय स्थान निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिस्दी रामपुर को प्राप्त हुआ।

इस मौके पर शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यालय कलेक्टर, कार्यालय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश भी पढ़ा।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, सहायक कलेक्टर ईशांत जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त
कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी
बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी, शिवाय हॉस्पिटल बना जिले का प्रथम अस्पताल
बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास
विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग
बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट
टिप्पणियाँ