▪ Tuesday, 27 October 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे · कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत · माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान · 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़ · जिले में साइबर चौपाल का आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त

कोरबा। जिले में रक्तदान को प्रोत्साहित करने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज कलेक्ट्रेट परिसर, कोरबा में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित आधुनिक एवं पूर्णतः वातानुकूलित ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल,रेडक्रॉस के रामसिंह अग्रवाल , गोपाल मोदी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएमएफ मद से प्राप्त इस आधुनिक ब्लड डोनेशन वैन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा सकेगा। वैन में रक्तदान के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ आधुनिक रक्तदान काउच उपलब्ध हैं। पूर्णतः वातानुकूलित होने के कारण इसमें रक्तदाताओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा।

जिले में आयोजित होने वाले शासकीय एवं अधिकृत रक्तदान शिविरों में चिकित्सकों, प्रयोगशाला तकनीशियनों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। वैन के माध्यम से विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर रक्तदान शिविर आयोजित करने में सुविधा होगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन आवश्यक है। नई ब्लड डोनेशन वैन के माध्यम से ऐसे शिविरों को अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा सकेगा। इससे आम नागरिकों को रक्तदान के लिए सुविधाजनक माध्यम उपलब्ध होने के साथ ही जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

In-content Rectangle Ad · 728x90
कोरबा में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा1 day ago 43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें3 days ago 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे1 week ago बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता1 week ago कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत2 weeks ago माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान2 weeks ago 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़2 weeks ago प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत छह महिला कृषक सम्मानित2 weeks ago