कोरबा। देश की 80वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस इंग्लिश हायर सेकण्डरी स्कूल, टी.पी. नगर कोरबा में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन की ओर से 15 अगस्त 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एमजेएफ लायन जयसिंह अग्रवाल होंगे।
इस अवसर पर पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल (पीएमसी) और लायन श्रीकांत बुधिया, चेयरमैन लायंस क्लब कोरबा ट्रस्ट, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समारोह की अध्यक्षता लायंस क्लब शिक्षण समिति टी.पी. नगर के चेयरमैन लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव) करेंगे। कार्यक्रम में लायन शैल खरे, लायन मंजू देवी शर्मा, लायन कांता अग्रवाल, लायन मीना देवी अग्रवाल, लायन अनिमा प्रसाद एवं लायन भोजकुमारी राजवाड़े भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विद्यालय परिवार ने आम नागरिकों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य जी.आर. हंस, प्राचार्य रमेश शर्मा, सचिव लायन मनमोहन यादव एवं सचिव लायन संतोष खरे सहित समस्त शिक्षकगण जुटे हुए हैं।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त
कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी
बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी, शिवाय हॉस्पिटल बना जिले का प्रथम अस्पताल
बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास
विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग
बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट
टिप्पणियाँ