▪ Tuesday, 27 October 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे · कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत · माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान · 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़ · जिले में साइबर चौपाल का आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

कोरबा। जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जब मलेरिया का प्रकोप दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ा रहा है, तब रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूल सिंह राठिया खुद ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे हैं। विधायक फूलसिंह राठिया ने लेमरू, नकिया, रपता, खम्हूंन और खराखेत जैसे दुर्गम गांवों का दौरा किया, जहां खम्हूंन और खराखेत पहुंचने के लिए उन्हें पगडंडी रास्तों से गुजरना पड़ा और कई नालों को पार करना पड़ा।

दुर्गम वनांचल क्षेत्र में विधायक ने करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर गांवों तक पहुंचकर मलेरिया प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों का हालचाल जाना, स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और मलेरिया से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।

विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणों ने भी विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का इस तरह दुर्गम रास्तों और नालों को पार कर गांव पहुंचना उनके प्रति संवेदनशीलता और समर्पण को दर्शाता है।

दौरे के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, जिला महामंत्री भूकेश्वर सिंह पैकरा, विधायक प्रतिनिधि बुधवान सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष लेमरू मोहर साय यादव, मंडल अध्यक्ष रामपुर दीनानाथ राठिया, बिसाहू पटेल, आत्माराम मन्नेवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

In-content Rectangle Ad · 728x90
मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा1 day ago 43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें3 days ago 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे1 week ago बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता1 week ago कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत2 weeks ago माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान2 weeks ago 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़2 weeks ago प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत छह महिला कृषक सम्मानित2 weeks ago