कोरबा। मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल Mjm में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर डॉ. प्रदीप जैन ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर अस्पताल के समस्त डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और मरीजों के परिजन उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद डॉ. प्रिंस जैन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह आजादी का 80वां वर्ष है। हमारे वीर शहीदों ने अपने बलिदान से हमें आजादी दिलाई है। आजादी को बनाए रखने के लिए हमें एकजुट होकर देश और समाज की सेवा करनी होगी। उन्होंने कहा कि Mjm हॉस्पिटल परिवार हमेशा से मरीजों की सेवा को सर्वोपरि मानता है। और इसी भावना के साथ आगे भी काम करता रहेगा।

इस मौके पर अस्पताल स्टाफ द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में देश की तरक्की और मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ मिठाई वितरित की गई।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा
43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें
44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे
बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता
कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत
माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान
टिप्पणियाँ