▪ Tuesday, 27 October 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे · कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत · माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान · 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़ · जिले में साइबर चौपाल का आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मलेरिया प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

कोरबा। जिले के मलेरिया प्रभावित ग्राम विमलता एवं रफता में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात कर दी है। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने दोनों गांवों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रभावित मरीजों के उपचार और रोकथाम कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने मेडिकल टीम द्वारा संचालित रैपिड फीवर सर्वे, मलेरिया किट से जांच, ब्लड स्लाइड संग्रह, दवाइयों की उपलब्धता तथा लार्वा नियंत्रण जैसी गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बुखार पीड़ित एवं उसके परिवार के सदस्यों की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा स्थिति सामान्य होने तक नियमित निगरानी जारी रखी जाए।

सीएमएचओ डॉ. केशरी ने बताया कि कोरबा विकासखंड के ग्राम विमलता एवं रफता में अब तक 41 मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद एहतियात के तौर पर दोनों गांवों में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की गई हैं। सामान्य मरीजों का उपचार गांव में ही किया जा रहा है, जबकि गंभीर मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया जा रहा है। एक मरीज को 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया की जांच कराएं, रात में मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें, घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, पानी की टंकियों और बर्तनों को ढककर रखें तथा पूरी बांह के कपड़े पहनें। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, उपचार और जनसहभागिता से मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मलेरिया प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा1 day ago 43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें3 days ago 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे1 week ago बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता1 week ago कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत2 weeks ago माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान2 weeks ago 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़2 weeks ago प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत छह महिला कृषक सम्मानित2 weeks ago