कोरबा। भाजपा नेता शिव बालक सिंह तोमर पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी और जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। आपराधिक मामले में कानूनी शिकंजा कसने के साथ ही आज सुबह नगर निगम ने रज्जाक अली द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
सीतामढ़ी मुख्य मार्ग स्थित रेत घाट के सामने रज्जाक अली ने बिना अनुमति के एक दो मंजिला भवन का निर्माण कराया था। भाजपा नेता पर हुए हमले के बाद हरकत में आए निगम प्रशासन ने जब इस भवन के दस्तावेजों की स्क्रूटनी की, तो पूरा निर्माण अवैध पाया गया। वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज तड़के भारी पुलिस सुरक्षा के बीच निगम का अमला मौके पर पहुंचा।

कार्रवाई की शुरुआत में मकान के भीतर रखे सामानों को बाहर निकलवाया गया, जिसके बाद जेसीबी की मदद से अवैध हिस्से को ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। इधर, कार्रवाई को देखने जुटे स्थानीय नागरिकों के बीच यह विषय चर्चा का केंद्र बना रहा कि इतने लंबे समय से चल रहे इस अवैध निर्माण पर निगम की नजर पहले क्यों नहीं पड़ी। लोगों का मानना है कि यदि रज्जाक अली इस वारदात को अंजाम न देता, तो शायद उसका यह अवैध निर्माण प्रशासनिक फाइलों में कभी दर्ज ही नहीं हो पाता।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त
कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी
बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी, शिवाय हॉस्पिटल बना जिले का प्रथम अस्पताल
टिप्पणियाँ