सक्ती। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया है।
थाना सक्ती में 26 अगस्त 2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बहन 20 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे घर से बिना बताए चली गई है। परिजनों ने आस-पास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर पतासाजी शुरू की गई।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी शादी का प्रलोभन देकर उसे अपने साथ ले गया था।
पुलिस ने आरोपी गुरूदेव दास महंत पिता लक्ष्मणदास महंत, उम्र 18 वर्ष 08 माह, निवासी ग्राम सिरली, थाना व जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.
शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा
43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें
44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे
बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता
कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत
माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान
टिप्पणियाँ