▪ Friday, 11 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
ब्रेकिंग न्यूज़ जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त · सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो · कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP ने 8 अधिकारियों का किया अस्थायी तबादला · स्वतंत्रता दिवस पर गांधी चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण · बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रद्द होने पर ग्रामीण महिलाओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत दो दिवसीय चेकिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 60 चालकों पर कार्रवाई

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत समस्त थाना एवं यातायात इकाइयों द्वारा दो दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराना और नागरिकों को सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक करना था।

अभियान के दौरान जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग पॉइंट बनाए गए। पुलिस टीमों ने वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट और मॉडिफाइड वाहनों की गहन जांच की। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी जांच की गई।

कुल 100 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई

चेकिंग के दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई:

- शराब पीकर वाहन चलाने वाले 60 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई

- 05 नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई

- 08 मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई

- नो पार्किंग में खड़े 27 वाहनों के खिलाफ चालान

सभी प्रकरणों में नियमानुसार वैधानिक और न्यायालयीन प्रक्रिया जारी है।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें:

1. शराब पीकर किसी भी स्थिति में वाहन न चलाएं

2. नाबालिगों को वाहन चलाने के लिए न दें

3. वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं

4. मानक अनुसार नंबर प्लेट लगाएं

5. दोपहिया में हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनें

पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार और सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों की अनदेखी न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों के जीवन के लिए भी खतरनाक है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत दो दिवसीय चेकिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 60 चालकों पर कार्रवाई
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त3 days ago कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी3 days ago बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी, शिवाय हॉस्पिटल बना जिले का प्रथम अस्पताल4 days ago बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास4 days ago विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग 1 week ago बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट1 week ago सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो1 week ago बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाय2 weeks ago