▪ Tuesday, 27 October 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे · कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत · माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान · 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़ · जिले में साइबर चौपाल का आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

"सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

कोरबा । पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में संचालित "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात थाना, द्वारा लगातार सघन वाहन चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

व शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 11 नाबालिग वाहन चालक मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चलाते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई करते हुए कुल ₹22,000 का समन शुल्क अधिरोपित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को सख्त समझाइश दी गई कि भविष्य में नाबालिगों को किसी भी प्रकार का मोटर वाहन न चलाने दें तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।

यातायात पुलिस ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण भी है। ऐसे मामलों में जागरूकता के साथ-साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

"सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। सड़क सुरक्षा के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी ही दुर्घटनाओं में कमी लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
"सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा1 day ago 43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें3 days ago 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे1 week ago बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता1 week ago कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत2 weeks ago माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान2 weeks ago 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़2 weeks ago प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत छह महिला कृषक सम्मानित2 weeks ago