▪ Tuesday, 28 July 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अंतिम मौकाः 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा · मां के नाम, सेवा का संकल्प: 1 साल में कोरबा का भरोसा बना मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल" · पत्रकार के सवाल पर एक्शन में आए निगम आयुक्त, टी.पी नगर के ऑटोडिल संचालकों को मिला निगम का नोटिस · कोरबा में 537 करोड़ से होंगी सड़क, नाली और पानी की बड़ी परियोजनाएं, गौरव पथ का काम इसी महीने शुरू · सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत दो दिवसीय चेकिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 60 चालकों पर कार्रवाई सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

सक्ति में अंधे कत्ल का खुलासा: 4 लाख की सुपारी देकर पत्नी ने करवाई प्रेमिका की हत्या, 9 गिरफ्तार

सक्ती, सक्ती जिले के जोंगरा गांव में 26 जून को हुई पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम की गोली मारकर हत्या का पुलिस ने 4 दिन में खुलासा कर दिया है। प्रेम संबंध के चलते पति-पत्नी ने मिलकर 4 लाख की सुपारी देकर हत्या करवाई थी।

*🔴 क्या है पूरा मामला:*

26 जून को 2 नकाबपोश बाइक सवारों ने पूर्णिमा चौहान को पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। सक्ती पुलिस ने IG बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग और SP प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में टीम बनाकर जांच शुरू की।

*🔴 हत्या की वजह - प्रेम प्रसंग:*

मृतिका पूर्णिमा का मुरलीशंकर चौहान निवासी देल्लारी, रायगढ़ से प्रेम संबंध था। मुरलीशंकर की पत्नी चम्पा चौहान को इसकी जानकारी लगी तो घर में रोज झगड़े होने लगे। चम्पा ने कई बार समझाया लेकिन पूर्णिमा शादी का दबाव बना रही थी। तंग आकर पति-पत्नी मुरलीशंकर और चम्पा ने पूर्णिमा को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

*🔴 4 लाख में दी सुपारी, झारखंड-महाराष्ट्र तक फैला जाल:*

पति-पत्नी ने झारखंड में गोलीकांड कर लौटे राजेन्द्र महंत से संपर्क किया। 4 लाख में हत्या का सौदा तय हुआ। एडवांस के तौर पर 2 लाख घटना के बाद दिए गए। पुलिस ने मोबाइल टावर डंप, कॉल डिटेल और CCTV फुटेज खंगाले। लोकेशन के आधार पर टीम झारखंड और महाराष्ट्र भेजी गई। मुख्य शूटर राजेन्द्र महंत को जमशेदपुर से, गौरीशंकर सिदार और सुनील महंत को पुणे से पकड़ा गया।

*🔴 कैसे दिया वारदात को अंजाम:*

26 जून को सुनील महंत और गौरीशंकर सिदार बाइक से जोंगरा पहुंचे। गौरीशंकर ने पिस्तौल से पूर्णिमा को गोली मारी। फिर सुमित गबेल की दी हुई बाइक से दोनों फरार हो गए। राकेश महंत ने दोनों को दूसरे राज्य भगाने में मदद की।

*🔴 9 आरोपी गिरफ्तार, हथियार-नगदी बरामद:*

सक्ति पुलिस ने छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र से सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

*🔴 गिरफ्तार आरोपी:*

1. चम्पा चौहान, 40 वर्ष, देल्लारी, रायगढ़

2. मुरलीशंकर चौहान, 43 वर्ष, देल्लारी, रायगढ़

3. सुनील महंत, 19 वर्ष, मालखरौदा, सक्ती

4. गौरीशंकर सिदार, 21 वर्ष, बकेली, रायगढ़

5. राकेश महंत, 22 वर्ष, बंजारी, सक्ती

6. वेद प्रकाश महंत उर्फ सोनू, 23 वर्ष, बंजारी, सक्ती

7. राजेन्द्र महंत, 25 वर्ष, बंजारी, सक्ती

8. सुमित गबेल, 26 वर्ष, बकेली, रायगढ़

9. चंद्रशेखर महंत, 19 वर्ष, बंजारी, सक्ती

सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 61(2), 3(5) BNS और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

*🔴 पुलिस टीम का सराहनीय कार्य:*

इस खुलासे में निरीक्षक लखन लाल पटेल, कमल किशोर महतो, अमित सिंह, उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, भुपेन्द्र चंद्रा समेत थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

In-content Rectangle Ad · 728x90
सक्ति में अंधे कत्ल का खुलासा: 4 लाख की सुपारी देकर पत्नी ने करवाई प्रेमिका की हत्या, 9 गिरफ्तार
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अंतिम मौकाः 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा9 hours ago पत्रकार हितों की मजबूती की दिशा में बड़ा कदम: डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने शुरू किया सदस्यता महाअभियान, 31 जुलाई को बनेगी नई कार्यकारिणी9 hours ago अब महानगर नहीं जाना पड़ेगा! कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में हुआ पहला हाईटेक घुटना प्रत्यारोपण, 70 साल के मरीज ने पाया दर्द से छुटकारा9 hours ago महिला कर्मचारियों ने संभाली बालको की 24 घंटे सुरक्षा की कमान3 days ago विश्व युवा कौशल दिवस पर बालको ने मनाया वेदांता स्किल स्कूल के 15 वर्षों का सफर6 days ago हमर अमृततुल्य चाय ने शुरू की फ्रेंचाइज़ी योजना – अब हर शहर और गाँव तक पहुँचेगा शुद्ध स्वाद का सफर1 week ago मां के नाम, सेवा का संकल्प: 1 साल में कोरबा का भरोसा बना मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल"1 week ago राम मंदिर के चढ़ावे का हिसाब दो: जयसिंह अग्रवाल ने सरकार से पूछे सवाल, मांगी निष्पक्ष जांच1 week ago