▪ Tuesday, 27 October 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे · कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत · माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान · 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़ · जिले में साइबर चौपाल का आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

सक्ती में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की बाइक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। गोमती अस्पताल के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह पर सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी की हीरो एचएफ डिलक्स बाइक क्रमांक CG09X2064 के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

मामला 26 सितंबर का है, जब प्रार्थी अपनी माता का इलाज कराने गोमती अस्पताल आया था। उसने अपनी बाइक अस्पताल के सामने खड़ी की थी, लेकिन इलाज के बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद प्रार्थी ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध करन कुमार कुर्रे को पकड़ा, जिसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई।

पूछताछ में चोरी और चोरी की बाइकों के खरीद-फरोख्त में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने रेहान खान, नागेन्द्र कुमार पटेल और सोमनाथ सहिस को भी गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी वाहन चोरी के साथ-साथ चोरी के वाहनों की खरीदी-बिक्री भी करते थे।

पुलिस के अनुसार चोरी की अन्य बाइकों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी -

1. करन कुमार कुर्रे (19 वर्ष) निवासी बाराद्वार

2. रेहान खान (19 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 18, सक्ती

3. नागेन्द्र कुमार पटेल (26 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 04, सक्ती

4. सोमनाथ सहिस (27 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 01, सक्ती

In-content Rectangle Ad · 728x90
सक्ती में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की बाइक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
M
संपादक डेस्क

MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा1 day ago 43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें3 days ago 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे1 week ago बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता1 week ago कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत2 weeks ago माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान2 weeks ago 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़2 weeks ago प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत छह महिला कृषक सम्मानित2 weeks ago