▪ Friday, 11 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
Independence Day
ब्रेकिंग न्यूज़ जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त · सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो · कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP ने 8 अधिकारियों का किया अस्थायी तबादला · स्वतंत्रता दिवस पर गांधी चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण · बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रद्द होने पर ग्रामीण महिलाओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

शिवाय हॉस्पिटल : मरीज की हालत थी बेहद गंभीर, बचाने के लिए किए गए हर संभव प्रयास

कोरबा। 62 वर्षीय सविता जायसवाल की मृत्यु के बाद शिवाय हॉस्पिटल पर लगाए गए इलाज में लापरवाही के आरोपों के बीच अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष सार्वजनिक करते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया है। प्रबंधन का कहना है कि मरीज को अस्पताल लाए जाने के समय उनकी स्थिति पहले से ही अत्यंत गंभीर थी और चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए उपलब्ध सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं का उपयोग किया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज को सांस लेने में गंभीर तकलीफ, कम ऑक्सीजन स्तर और निम्न रक्तचाप की स्थिति में भर्ती कराया गया था। भर्ती के तुरंत बाद उन्हें आईसीयू में रखकर उपचार शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NIV सपोर्ट दिया गया तथा बाद में वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर एडवांस लाइफ सपोर्ट की व्यवस्था की गई।

प्रबंधन का दावा है कि उपचार के दौरान चिकित्सकों और आईसीयू स्टाफ ने लगातार निगरानी रखी तथा मरीज की बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर संभव चिकित्सकीय प्रयास किए। इसके बावजूद उनकी गंभीर मेडिकल स्थिति के कारण जान नहीं बचाई जा सकी।

परिजनों द्वारा लगाए गए कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने के आरोपों को भी अस्पताल ने खारिज किया है। प्रबंधन का कहना है कि गंभीर मरीजों के उपचार से पहले नियमानुसार परिजनों को स्थिति और संभावित जोखिमों की जानकारी देकर ‘इन्फॉर्म्ड कंसेंट’ लिया जाता है, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

इसके अलावा बिना लाइसेंस, योग्य डॉक्टरों की कमी और आवश्यक सुविधाओं के अभाव संबंधी आरोपों को भी अस्पताल प्रशासन ने असत्य बताया है। प्रबंधन के अनुसार अस्पताल में आवश्यक अनुमतियां, प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी, विशेषज्ञ चिकित्सक तथा जरूरी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं।

शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि किसी भी मरीज की मृत्यु अत्यंत दुखद होती है और परिवार की पीड़ा को समझा जा सकता है, लेकिन इस मामले में अस्पताल की उपचार प्रक्रिया को जिम्मेदार ठहराना तथ्यों के अनुरूप नहीं है। प्रबंधन का दावा है कि उपलब्ध मेडिकल रिकॉर्ड और उपचार प्रक्रिया यह दर्शाती है कि मरीज को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए।

फिलहाल मामले को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के दावे आमने-सामने हैं। यदि जांच होती है तो चिकित्सा दस्तावेजों और संबंधित तथ्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

In-content Rectangle Ad · 728x90
शिवाय हॉस्पिटल : मरीज की हालत थी बेहद गंभीर, बचाने के लिए किए गए हर संभव प्रयास
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
M
संपादक डेस्क

MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

जिले के मृत्युंजय शर्मा, मनीष सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, सहित 18 रेंजर पदोन्नत किए गए, विभाग में हर्ष व्याप्त3 days ago कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी3 days ago बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी, शिवाय हॉस्पिटल बना जिले का प्रथम अस्पताल4 days ago बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास4 days ago विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग 1 week ago बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट1 week ago सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस का बड़ा अभियान: सटोरियों को दी समझाइश, फिर उन्हीं से लगवाए नारे - सट्टा छोड़ो, परिवार जोड़ो1 week ago बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाय2 weeks ago