▪ Tuesday, 27 October 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे · कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत · माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान · 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़ · जिले में साइबर चौपाल का आयोजन, मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन

कोरबा। थाना सिटी कोतवाली परिसर, कोरबा में नवीन थाना भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन एवं पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग वर्चुअल माध्यम से जुड़े तथा उनके द्वारा नवीन थाना भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया गया।

1995 में निर्मित पुराने भवन के स्थान पर तैयार हुआ नवीन थाना भवन

थाना सिटी कोतवाली का पुराना भवन वर्ष 1995 में निर्मित किया गया था। लगभग 31 वर्षों तक सेवाएं देने के पश्चात भवन की पुरानी संरचना एवं वर्तमान पुलिसिंग की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवीन थाना भवन का निर्माण कराया गया है। नवीन भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के सहयोग से किया गया है।नवीन थाना भवन में आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर कार्य वातावरण एवं आवश्यक सुविधाओं का समावेश किया गया है, जिससे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य करने में सुविधा मिलेगी तथा आम नागरिकों को भी बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन एवं आई जी राम गोपाल गर्ग ने किया नवीन थाना भवन का वर्चुअल लोकार्पण

लोकार्पण के दौरान माननीय उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि नवीन थाना भवन एवं ई-मालखाना से पुलिस को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा तथा तकनीक आधारित व्यवस्था से पुलिसिंग में और अधिक सुविधा एवं पारदर्शिता आएगी।आईजी बिलासपुर राम गोपाल गर्ग ने कहा कि आधुनिक अधोसंरचना एवं ई-मालखाना जैसी तकनीकी व्यवस्थाएं पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

ई-मालखाना से जप्त माल के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संधारण में मिलेगी सुविधा

थाना सिटी कोतवाली में ई-मालखाना की व्यवस्था को भी आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। मालखाने में रखे प्रकरणों से संबंधित माल-मशरूका का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजिटलीकरण एवं रिकॉर्ड अपडेट किया गया है।पूर्व में पुराने प्रकरणों के माल-मशरूका को लंबे समय बाद तलाश करने में कठिनाई होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए मालखाने में रखे सामान को सुव्यवस्थित तरीके से क्रमबद्ध किया गया है तथा प्रत्येक माल की आवश्यक मार्किंग एवं पहचान सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही सॉफ्टवेयर में उसका रिकॉर्ड उपलब्ध रहने से आवश्यकता पड़ने पर संबंधित माल को आसानी से खोजा जा सकेगा।इस व्यवस्था से जप्त माल-मशरूका के सुरक्षित संधारण, त्वरित खोज, रिकॉर्ड के बेहतर प्रबंधन एवं पारदर्शिता में सुविधा प्राप्त होगी तथा विवेचना एवं न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान आवश्यकतानुसार माल उपलब्ध कराने में भी सहूलियत होगी।

जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं थाना सिटी कोतवाली का स्टाफ उपस्थित रहा।

In-content Rectangle Ad · 728x90
थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
M
संपादक डेस्क

MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

शरद पूर्णिमा पर कोरबा में भक्ति की धूम: घर-घर हुई मां लक्ष्मी की पूजा, कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन में 13 साल से जारी है परंपरा1 day ago 43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें3 days ago 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे1 week ago बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता1 week ago कोरबा जिला जेल में भी गूंजी माता के जयकारे, 22 बंदियों ने रखे नवरात्रि व्रत2 weeks ago माइंस में चल रही MP पासिंग स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान2 weeks ago 12 हजार से अधिक ज्योति कलशों से जगमगाया मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था की भीड़2 weeks ago प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत छह महिला कृषक सम्मानित2 weeks ago